बुधवार, 16 दिसंबर 2015

प्यार

बिना दर्द के आंसू बहाए नहीं जाते
 बिना प्यार के रिश्ते निभाए नहीं जाते
जिंदगी में एक बात याद रखना हमेशा
किसी को रुला कर अपने सपने सजाए नहीं जाते

यह प्यारी प्यारी निगाहें याद रहेगी
मिलकर ना मिलने की अदाएं याद रहेगी
मुमकिन नहीं मैं तुम्हें भुला दूंगा
हमें याद हमें उमर भर तुम्हारी याद रहेगी

कमबख्त आज इश्क ने रुला दिया
जिस पर मरते थे आज उसी ने दगा दिया
मैं भी उसकी याद भुलाने के लिए पीता गया
कमबख्त उस जालिम ने उसमें भी जहर मिला दिया

बहारों से कुछ बहारें मांग लेंगे
चांद से चांदनी उधार मांग लेंगे
अगर तेरी दोस्ती नसीब हुई यह दोस्त
तो खुदा से एक और जिंदगी उधार मांग लेंगे

दोस्ती दर्द नहीं खुशियों की सौगात है
किसी अपनों का जिंदगी भर का साथ है
यह तो दिल का वह खूबसूरत एहसास है
जिसके दम से रोशन सारी कायनात है

दोस्त होते नहीं भुलाने के लिए
दोस्त होते नहीं वादे निभाने के लिए
दोस्ती करके खुश रहेंगे इतना की
वक्त नहीं मिलेगा आंसू बहाने के लिए

दूर हो जाना तो जरा हमारा इंतजार करना
अपना दिल ना कभी यूं बेकरार करना
लौटकर आएंगे सदा चाहे जहां भी जाएंगे
बस हमारी दोस्ती पर तुम दिल से एतबार करना

जाने क्या मुझसे यह जमाना चाहता है
मेरा दिल तोड़कर मुझे हंसाना चाहता है
जाने क्या बात झलकती है चेहरे में मेरे
हर शख्स ना जाने क्यों मुझे आजमाना चाहता है

जहां गम ना हो वहां हो फसाना आपका
खुशियां ढूंढती रहे आशियाना आपका
 वह वक्त ही क्यों आए जब आप उदास हो
यह दुनिया भुला ना सके कभी मुस्कुराना आपका



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें