शनिवार, 19 दिसंबर 2015

Happy New Year







जात पात की दिलों में नफरत उन पर दो लब्ज मेरे द्वारा लिखे हुए


दोस्तों मेरे साथियों जात पात पर चंद लाइने पेश करता हूं यदि इन लाइनों से किसी के दिल को ठेस पहुंचे तो हमें क्षमा करना मैं इन लाइनों के द्वारा किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहता तू बल्कि देश के अंदर पहले जाति पाती को मिटाना चाहता हूं

जात पात को हम मिटा नहीं सकते
तो नफरतों को दिल से हटा नहीं सकते
जब नफरत की भीड़ में दुनिया ही अंधी है
उन अंधों को रोशनी हम दिखा नहीं सकते

जो चल पड़े हैं झूठ के रास्ते से
वह किसी को मोहब्बत सिखा नहीं सकते
जो बह रही नफरत बनकर लहू नसों में
उन नफरतों को दिल से हटा नहीं सकते

कागज की कश्ती है जब इंसान की जिंदगी
फिर क्यों नहीं जीता प्यार भरी जिंदगी
गिरा दे नफरत की दीवार को
और नाम कर दें मोहब्बत के यह प्यार भरी जिंदगी

जय हिंद जय हो I love my India

गुरुवार, 17 दिसंबर 2015

मां बाप का प्यार

भले ही हर बात भूल जाओ माता-पिता को भुलाना नहीं
अनगिनत उपकार है इनके इस बात को भुलाना नहीं
पूजा हैं देवी देवता तुम्हारे जन्म के खातिर
पत्थर बनकर माता-पिता का दिल कभी कुचलना नहीं

मुख का निवाला देकर अरे जिन्होंने तुम्हें बड़ा किया
अमृत पिलाया तुमको जहर उनके लिए उगलना नहीं
खूब लड़ी प्यार किया तुमसे हर जिद पूरी की तुम्हारी
ऐसे प्यार करने वालों का प्यार कभी ठोकरना नहीं

कैंडल के अंदर का धागा बोला मैं चलता हूं तू क्यों पिघलती है कैंडल बोली जिसको दिल में बसाया वह बिछड़े तो आंसू तो आएंगे ही

खुद को इल्म ना था खुद को खुदा मानोगे
हो  के इंसान इंसान से जुदा मानोगे
मैं हूं खामोश इसलिए जमाने वालों
शेर तीखे लिखूंगा तो पूरा मानोगे

 वह alamddin है तो जज्बात से क्या होता है
और खेत बंजर हो तो बरसात से क्या होता है

मंजिल का पता अब हमें जंगल बताएगा
और दानेश्वर को रास्ता पागल बता देगा
शैली लिबास देख कर फैसला ना करो
मैं कौन सा दरख्त हूं या फल बताएगा


बुधवार, 16 दिसंबर 2015

ऊंचाइयों को पाने के लिए इस पेशकश को पढ़ते

मेरे दोस्तों मेरे साथियों मैं आप लोगों से कहना चाहूंगा
ऊंचाइयों को तुम छूना सीख लो
दुखों में दोस्तों मुस्कुराना सीख लो
कदम चूमेगी दुनिया यकीनन
अगर तुम कठिनाइयों से लड़ना सीख लो

अगर हम किसी काम को पूरी लगन के साथ करते हैं तो यकीनन मैं कहता हूं वह काम जल्दी पूरा हो जाता है यदि किसी काम को करने से घबराहट काम में मन ना लगना हमें असफलता की वह हो जाता है
इसलिए चार पंक्तियां और 

तुम अपनी परछाइयों के पीछे भागना छोड़ दो
दुनिया को अपनी जगह पर छोड़ दो
बढ़ चलो उस कामयाबी की ओर से
कि तुम हो उसे ऊंचाइयों पर और भीड़ को अपने पीछे छोड़ दो

मैं कहता हूं
कुछ ऐसा कर दिखाओ की दुनिया तुम्हारे कदमों पर चलने को मजबूर हो जाए
तुम्हारे ख्वाब हकीकत में बदलने को मजबूर हो जाए
दिखा दो इस दुनिया को कि हम भी कुछ कर सकते हैं
हवा तो हवा आदमियों के भी रास्ते बदलने को मजबूर हो जाए

मेरे दोस्त जब तक मेरे अंदर सकारात्मक सोच नहीं होगी और जब तक हम किसी खुद हिम्मत से काम नहीं लेंगे तब तक हम कुछ भी नहीं कर सकते
तुम्हें यह मानना होगा
हम हैं तो दुनिया है हम नहीं तो दुनिया नहीं
हमें यह यह सोच कर चल चलना होगा की दुनिया का ऐसा कोई भी काम नहीं जिसे हम कर ना सके
जिस युवा के अंदर ऐसी सोच ऐसा उत्साह उत्पन्न होगा वह देश का प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री राष्ट्रपति शादी बन सकता है
जैसा कि आप जानते हैं
की वर्तमान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं उनके बारे में आप लोगों ने सुना होगा कि वह कभी चाय बेचा करते थे पर आज वो हमारे देश के प्रधानमंत्री जी हैं
यह सब उनके परिश्रम का फल है
अंत में चार पंक्तियां और कहूंगा

जो दरिया में नहाया नहीं वह तैरना क्या जानेगा
जो महफ़िल में आया नहीं वह गाना क्या जानेगा

जय हिंद जय भारत
मैं अमित कुमार b.sc ag स्टूडेंट ccrd PG College Muzaffarnagar

प्यार

बिना दर्द के आंसू बहाए नहीं जाते
 बिना प्यार के रिश्ते निभाए नहीं जाते
जिंदगी में एक बात याद रखना हमेशा
किसी को रुला कर अपने सपने सजाए नहीं जाते

यह प्यारी प्यारी निगाहें याद रहेगी
मिलकर ना मिलने की अदाएं याद रहेगी
मुमकिन नहीं मैं तुम्हें भुला दूंगा
हमें याद हमें उमर भर तुम्हारी याद रहेगी

कमबख्त आज इश्क ने रुला दिया
जिस पर मरते थे आज उसी ने दगा दिया
मैं भी उसकी याद भुलाने के लिए पीता गया
कमबख्त उस जालिम ने उसमें भी जहर मिला दिया

बहारों से कुछ बहारें मांग लेंगे
चांद से चांदनी उधार मांग लेंगे
अगर तेरी दोस्ती नसीब हुई यह दोस्त
तो खुदा से एक और जिंदगी उधार मांग लेंगे

दोस्ती दर्द नहीं खुशियों की सौगात है
किसी अपनों का जिंदगी भर का साथ है
यह तो दिल का वह खूबसूरत एहसास है
जिसके दम से रोशन सारी कायनात है

दोस्त होते नहीं भुलाने के लिए
दोस्त होते नहीं वादे निभाने के लिए
दोस्ती करके खुश रहेंगे इतना की
वक्त नहीं मिलेगा आंसू बहाने के लिए

दूर हो जाना तो जरा हमारा इंतजार करना
अपना दिल ना कभी यूं बेकरार करना
लौटकर आएंगे सदा चाहे जहां भी जाएंगे
बस हमारी दोस्ती पर तुम दिल से एतबार करना

जाने क्या मुझसे यह जमाना चाहता है
मेरा दिल तोड़कर मुझे हंसाना चाहता है
जाने क्या बात झलकती है चेहरे में मेरे
हर शख्स ना जाने क्यों मुझे आजमाना चाहता है

जहां गम ना हो वहां हो फसाना आपका
खुशियां ढूंढती रहे आशियाना आपका
 वह वक्त ही क्यों आए जब आप उदास हो
यह दुनिया भुला ना सके कभी मुस्कुराना आपका



शायरी डायरी से

आप लोगों के लिए चुनिंदा पेशकश

मोम की तरह की गलती है जिंदगी
मौसम की तरह बदलती है जिंदगी
ठोकर लगी तो गम ना करना
ठोकर लड़के संभलती है जिंदगी

कहते हैं कि
हर कश्ती का किनारा नहीं होता
जिसे कहते हैं प्यार वही हमारा नहीं होता
 रोता होगा सागर भी किसी के लिए इंतजार में
वरना सागर का पानी इतना खारा नहीं होता

 माना कि हम इंतजार नहीं करते
मतलब यह नहीं हम प्यार नहीं करते
मायूसी में बीत जाते हैं वह दिन
जब तक हम आपसे बात नहीं करते

फासले होते नहीं बनाए जाते हैं
मीलों दूर रहकर रिश्ते निभाए जाते हैं
दिखावे से जिंदगी नहीं चलती
क्योंकि कुछ रिश्ते भरोसे से निभाए जाते हैं

हर सुबह तेरी मुस्कुराती रहे
हर शाम तेरी गुनगुनाते रहे
मेरी दुआ है तू जिस शख्स जिस से मिले
हर मिलने वाले को तेरी याद सताती रहे

तेरी याद में जरा आंखें भीगो लेंगे
उदास रहते की तनहाई में सो लेंगे
अकेले गमों के बोझ तब समझते नहीं
अगर तू मुझे मिले तो तुझ से लिपट कर रो लेंगे



मंगलवार, 15 दिसंबर 2015

Delhi

आइपीएल की दो नई टीमें पुणे और राजकोट के कप्तान बनेंगे ये दोनों1 hour ago इंटरनेट सर्विस पर लिया गया बड़ा फैसला, पढ़ें- क्या होगा फायदा16 mins ago निर्भया कांडः अमानवीयता की सारी हदें पार हो गई थीं उस एक घंटे में20 mins ago पटना में गैंगवार, कारबाइन की फायरिंग से दहली राजधानी, एक की मौत, 2 घायल28 mins ago पांच राज्यों में महागठबंधन बनाने की पहल करेगा जदयू41 mins ago आइपीएल की दो नई टीमें पुणे और राजकोट के कप्तान बनेंगे ये दोनों1 hour ago इंटरनेट सर्विस पर लिया गया बड़ा फैसला, पढ़ें- क्या होगा फायदा16 mins ago PrevNext « PREVNEXT » लड़की को स्कूटी सिखाने के बहाने घर से दूर ले जाकर किया रेप Share WhatsApp Tweet Tue, 15 Dec 2015 09:37 AM (IST) नई दिल्ली। 14 साल की लड़की ने पड़ोसी युवक से स्कूटी सीखने की गुजारिश की, लेकिन युवक ने लड़की के भरोसे का कत्ल करते हुए उसे कई बार हवस का शिकार बनाया। वह लड़की को स्कूटी सिखाने के बहाने दूर ले जाता था और दुष्कर्म करता था। इंसानियत को शर्मसार करने वाला यह मामला दिल्ली के जगतपुरी इलाके का है। रोमांटिक बातें करता था स्कूटी सिखाने के दौरान नारायण (40) लड़की से रोमांटिक बातें करता था। इसी बहाने वह लड़की को हाथ भी लगा देता था। लड़की को इसका अहसास नहीं हुआ कि वह गलत इरादे से उसे हाथ लगाता है। घर से काफी दूर ले जाकर किया पहली बार रेप पीड़ित लड़की के मुताबिक, नारायण उसे दूर ले जाकर स्कूटी सिखाता था। पहली बार वह 20 किलोमीटर दूर ले गया और वहां पर दुष्कर्म किया। वह अक्सर शाम के समय पीड़िता को स्कूटी पर लेकर दूर चला जाता था। कई बार किया दुष्कर्म पहली बार दुष्कर्म के बाद नारायण ने लड़की को धमकी दी कि यह बात किसी को मत बताना। उसे जान से मारने व बदनाम करने की धमकी भी दी। इसके बाद नायारण ने लड़की को घर से काफी दूर ले जाकर दुष्कर्म किया। उदासी ने खोल दी पोल पीड़िता घर पर काफी उदास रहती थी। घरवालों ने दबाव डाला तो उसने आपबीती बता दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दुकान चलाता है नारायण आरोपी पीड़िता के पड़ोस में रहता है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पॉक्सो के तहत भी मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नारायण (40) के रूप में हुई है। वह दुकान चलाता है।