बुधवार, 16 दिसंबर 2015

शायरी डायरी से

आप लोगों के लिए चुनिंदा पेशकश

मोम की तरह की गलती है जिंदगी
मौसम की तरह बदलती है जिंदगी
ठोकर लगी तो गम ना करना
ठोकर लड़के संभलती है जिंदगी

कहते हैं कि
हर कश्ती का किनारा नहीं होता
जिसे कहते हैं प्यार वही हमारा नहीं होता
 रोता होगा सागर भी किसी के लिए इंतजार में
वरना सागर का पानी इतना खारा नहीं होता

 माना कि हम इंतजार नहीं करते
मतलब यह नहीं हम प्यार नहीं करते
मायूसी में बीत जाते हैं वह दिन
जब तक हम आपसे बात नहीं करते

फासले होते नहीं बनाए जाते हैं
मीलों दूर रहकर रिश्ते निभाए जाते हैं
दिखावे से जिंदगी नहीं चलती
क्योंकि कुछ रिश्ते भरोसे से निभाए जाते हैं

हर सुबह तेरी मुस्कुराती रहे
हर शाम तेरी गुनगुनाते रहे
मेरी दुआ है तू जिस शख्स जिस से मिले
हर मिलने वाले को तेरी याद सताती रहे

तेरी याद में जरा आंखें भीगो लेंगे
उदास रहते की तनहाई में सो लेंगे
अकेले गमों के बोझ तब समझते नहीं
अगर तू मुझे मिले तो तुझ से लिपट कर रो लेंगे



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें